
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सोहागपुर थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई
सोहागपुर /आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सोहागपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस तथा विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुखों के साथ नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल एवं सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शंकर मंदिर एवं मेला स्थल का निरीक्षण भी किया गया और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि 10 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं, जिसके चलते ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर विशेष चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रात्रि 10-00 बजे के बाद डीजे अथवा तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। सभी आयोजकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई। बैठक में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, एसडीएम प्रियंका भल्लवी, तहसीलदार लाल रामकिशोर झरवाडे, एसडीओपी संजू चौहान, थाना प्रभारी उषा मरावी, सीबीएमओ रेखा गौर, उपयंत्री बृजेश खातनकर उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहे।
गौरव मालवीया
सोहागपुर/नर्मदापुरम