logo

मथुरा मामला: दाढ़ी-टोपी के आधार पर नमाज़ पढ़ाने का झूठा आरोप, मुस्लिम हेडमास्टर जान मोहम्मद का निलंबन रद्द

मथुरा में दाढ़ी और टोपी के आधार पर नमाज़ पढ़ाने के झूठे आरोप में निलंबित किए गए मुस्लिम हेडमास्टर जान मोहम्मद को बड़ी राहत मिली है। जांच में आरोप निराधार पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने उनका निलंबन रद्द कर दिया है।

जान मोहम्मद पर बिना किसी ठोस सबूत के स्कूल में नमाज़ पढ़ाने का आरोप लगाया गया था, जिसे बाद में पूरी तरह फर्जी और पूर्वाग्रह से प्रेरित बताया गया। इस मामले की सच्चाई को सामने लाने में वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम की रिपोर्टिंग की अहम भूमिका रही, जिसने प्रशासन को मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच के लिए मजबूर किया।

यह मामला न सिर्फ एक शिक्षक के सम्मान से जुड़ा था, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे पहचान के आधार पर लगाए गए झूठे आरोप किसी की नौकरी और प्रतिष्ठा को खतरे में डाल सकते हैं। निलंबन रद्द होने के बाद जान मोहम्मद और उनके परिवार ने राहत की सांस ली है।



मो सैफुल्लाह अंसारी
जिला सदस्य - मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन एवं
सदस्य - All India Media Association Sahibganj Jharkhand

7
2873 views