logo

घर से प्रक्टिकल देने निकली छात्रा हुई लापता,,परिजनों ने लगाया युवक पर आरोप








जालौन क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह पूर्व घर से प्रेक्टिकल देने की बात कहकर घर से निकली बीए फाइनल की छात्रा तभी से लापता है। पिता ने एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी नगर के एक महाविद्यालय में बीए फाइनल की छात्रा है। बीती एक फरवरी को सुबह करीब 11 बजे उसने बताया कि उसे प्रेक्टीकल देने जाना है। प्रेक्टीकल देने के लिए जाने की बात कहकर वह घर से चली गई थी। शाम तक जब वह घर वापस नही लौटी तो महाविद्यालय में संपर्क किया जहां पता चला कि उस दिन प्रेक्टीकल नहीं था और न ही बेटी महाविद्यालय पहुचंी थी। इसके बाद जब नाते रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर पूछतांछ की तो पता चला कि उनकी बेटी को गांव का ही युवक भूपेन्द्र सिंह बहला-फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

12
464 views