logo

परसपुर: विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर, नई एचटी लाइन ट्रायल में टूटी, जमीन पर गिरा तार...


गोंडा जिले के विकासखंड परसपुर अंतर्गत ग्राम भौरीगंज में विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।
परसपुर–भौरीगंज मार्ग पर हाल ही में बनाई गई नई हाईटेंशन (एचटी) विद्युत लाइन को बिना उचित सर्वे और सुरक्षा जांच के ही हैंडओवर कर ट्रायल किया गया।
ट्रायल के दौरान अचानक हाईटेंशन तार कटकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर आग लग गई।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
प्रशासन से मांग की जा रही है कि दोषी जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और लाइन की दोबारा जांच कराई जाए।
AIMA MEDIA | गोंडा न्यूज़

1
0 views