आतंकवाद पर भारत का संदेश स्पष्ट है; कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री मोदी
कुआलालंपुर: आठ फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मलेशिया के उनके समकक्ष अनवर इब्राहिम के बीच व्यापक बातचीत के बाद भारत और मलेशिया ने रविवार को रक्षा और सुरक्षा, सेमीकंडक्टर तथा व्यापार के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए कई पहलों की शुरुआत की।