logo

भारत को 'पैक्स सिलिका' में शामिल होने का न्योता देने से हम बेहद उत्साहित: अमेरिकी अधिकारी

न्यूयॉर्क: आठ फरवरी (भाषा) अमेरिका ने कहा है कि वह आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा से जुड़ी 'पैक्स सिलिका' पहल में शामिल होने के लिए भारत को दिए गए निमंत्रण से बेहद उत्साहित है। अमेरिका जल्द ही भारत सरकार के साथ इस पर हस्ताक्षर करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच ''शानदार संबंधों'' को रेखांकित करते हुए वाशिंगटन ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत शायद दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जो अपनी मानवीय प्रतिभा के मामले में चीन का मुकाबला कर सकता है।

9
132 views