logo

गोंडा: मेडीसन हॉस्पिटल पर कभी भी लग सकता है ताला, प्रशासन ने दिया अल्टीमेटम..


गोंडा जिले के मेडीसन हॉस्पिटल पर अब किसी भी वक्त ताला लग सकता है। सात महीने पहले अस्पताल की कथित लापरवाही से एक महिला की मौत के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को आदेश दिया है कि सभी मरीजों को जल्द से जल्द अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया जाए। मरीजों के स्थानांतरण के बाद अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि इस मामले में मृतक महिला के पति ने न्याय के लिए लगातार संघर्ष किया। जांच के दौरान शिकायतकर्ता को भारी रकम का लालच देकर समझौता कराने और डराने की कोशिशें भी हुईं, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रहा।
गहन जांच में अस्पताल की लापरवाही सिद्ध होने के बाद अब प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है। यह कार्रवाई चिकित्सा क्षेत्र में लापरवाही बरतने वालों के लिए एक सख्त संदेश और मिसाल मानी जा रही है।
AIMA MEDIA | गोंडा न्यूज़

5
13 views