logo

हरियाणा के फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में कल शनिवार शाम करीब 6:15 बजे बड़ा हादसा। झूला टूटने से आधा दर्जन लोग घायल, इंस्पेक्टर की मौत।

हरियाणा के फरीदाबाद में कल शनिवार की शाम सूरजकुंड मेले में झूला गिर गया, जिसमें एक की मौत और 13 लोग घायल हो गए। इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पहले झूले का एक सिरा टूटा, तुरंत लोग बचाने गए तो दूसरा भी टूट गया और लोग उसकी चपेट में आ गए।

फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले में लगे झूले का पहले एक सिरा टूटा था। लोग तुरंत बचाने के लिए आगे बढ़े और उस पर चढ़ गए। इसी दौरान दूसरा सिरा भी टूट गया और लोग इसकी चपेट में आ गए। इसमें हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 13 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।



सूरजकुंड मेले में कैसे टूटा झूला?
सूरजकुंड मेले में झूला टूटने का ये लाइव वीडियो करीब एक मिनट का है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि गोल गोल घुमाते हुए झूला हवा से जमीन की तरफ आता है और फिर जमीन से हवा में जाता है। झूला झूल रहे लोगों को ये अहसास भी नहीं था कि अगला एक मिनट उन पर कितना भारी गुजरने वाला है। एक मिनट 9 सेकेंड के इस वीडियो में ठीक एक मिनट 3 सेकेंड पर झूला बाएं हिस्से की तरफ से टूट जाता है। देखिए ये वीडियो।

घटना शनिवार शाम करीब 6.15 बजे हुई। जब लोग झूले पर बैठे थे और वह अचानक झुककर गिर गया। हादसे के शिकार लोगों में एक पुलिस इंस्पेक्टर भी शामिल थे।

हादसे का जिम्मेदार कौन?
हादसे के लिए झूला ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन सवाल ये है कि क्या सिर्फ झूला ऑपरेटर ही हादसे का जिम्मेदार है? क्या लोग सिर्फ मेले के झूला ऑपरेटर के विश्वास के दम पर घूमने आए थे? क्या जिम्मेदारी प्रशासन की नहीं बनती, जिसने ऐसे झूलों के इंस्पेक्शन के लिए टीम नहीं रखी? अगर रखी तो जिम्मेदार वो टीम या संबंधित अधिकारी नहीं हैं?

13
1116 views