हरियाणा के फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में कल शनिवार शाम करीब 6:15 बजे बड़ा हादसा। झूला टूटने से आधा दर्जन लोग घायल, इंस्पेक्टर की मौत।
हरियाणा के फरीदाबाद में कल शनिवार की शाम सूरजकुंड मेले में झूला गिर गया, जिसमें एक की मौत और 13 लोग घायल हो गए। इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पहले झूले का एक सिरा टूटा, तुरंत लोग बचाने गए तो दूसरा भी टूट गया और लोग उसकी चपेट में आ गए।फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले में लगे झूले का पहले एक सिरा टूटा था। लोग तुरंत बचाने के लिए आगे बढ़े और उस पर चढ़ गए। इसी दौरान दूसरा सिरा भी टूट गया और लोग इसकी चपेट में आ गए। इसमें हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 13 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।