logo

ड्रग्स फैक्ट्री में केमिकल पहुंचाने वाले पांचों आरोपी 7 तक रिमांड पर, एमपी पुलिस भी पहुंची झालावाड़

एमपी में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स बनाने के लिए केमिकल पहुंचाने वाले पांचों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको 7 फरवरी तक रिमांड पर सौंपा है।
मामले की जांच कर रहे कोतवाली थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रात्रि गश्त के दौरान झालरापाटन स्थित ग्रोथ सेंटर चौराहा पर पुलिस को एक संदिग्ध पिकअप व कार खड़ी मिली थी। कार में सवार मध्यप्रदेश के आगर निवासी दीपक पुत्र श्यामलाल, गोंदल मऊ, थाना नलखेड़ा, आगर निवासी जितेंद्रसिंह पुत्र कमलसिंह व नलखेड़ा व आगर निवासी शैलेंद्र विलाला पुत्र रमेशचंद विलाला की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में पिकअप की तलाशी ली तो उसमें ड्रग्स बनाने में उपयोगी प्लास्टिक के 6 ड्रम में भरा 320.72 किलो 2-ब्रोमो-4 मिथाइल प्रोपियोफेनोन केमिकल मिला।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह केमिकल मध्यप्रदेश के आगर में जयनारायण उर्फ मामू को सप्लाई किया जाना था। जयनारायण अन्य साथियों के साथ मिलकर केमिकल से एमडी अथवा ऐसी ही कोई अन्य ड्रग्स बनाने में उपयोग करता है। इसके अलावा इस केमिकल का मध्यप्रदेश में संचालित ड्रग्स में फैक्ट्री में उपयोग होने की पुख्ता जानकारी भी मिली। इस पर झालरापाटन पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर आगर रवाना हुई। आगर पुलिस के सहयोग से पुलिस ने केमिकल की सप्लाई लेने वाले जयनारायण व उसके साथी रामलाल को सुसनेर से दबोच लिया।
पांचों आरोपियों रिमांड के दौरान पुलिस उनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास करेगी। पांचों आरोपियों से पूछताछ के लिए एमपी पुलिस भी पहुंची झालावाड़ राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से पूछताछ के लिए एमपी की राजगढ़ पुलिस की एक टीम गुरुवार को झालावाड़ पहुंची है, ताकि फरार आरोपी के ठिकानों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके। रघुनंदन की गिरफ्तारी के बाद ही ड्रग्स नेटवर्क की अन्य कड़ियों का खुलासा हो सकेगा। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आरोपी के परिजनों और परिचितों से भी लगातार पूछताछ कर रही है। ऐसे चलता था ड्रग्स का पूरा नेटवर्क जांच में सामने आया कि केमिकल महाराष्ट्र से कोटा, वहां से आगर और फिर गोघटपुर पहुंचता था। सुसनेर में सप्लायर डिलीवरी लेते थे, जबकि गोघटपुर के घर में एमडी तैयार कर पैकिंग की जाती थी।
पुलिस 320.72 किलो केमिकल और निर्माण उपकरण जब्त कर चुकी है। इस मामले में छह में से पांच आरोपी पकड़े हैं, अब मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। एमपी के माचलपुर के गोघटपुर गांव में पकड़ी गई एमडी ड्रग्स फैक्ट्री के मामले में दूसरे दिन भी मुख्य आरोपी रघुनंदन पाटीदार पुलिस के हाथ नहीं लगा। फैक्ट्री संचालन का जिम्मेदार माना जा रहा ये आरोपी कार्रवाई के दौरान फरार हो गया था। अब उसकी तलाश में राजगढ़ पुलिस ने पांच अलग-अलग टीमें गठित की हैं, जिनकी कमान 5 थाना प्रभारियों को सौंपी गई है। दो निरीक्षक समन्वय कर जरूरत के अनुसार बल तैनात कर रहे हैं। बुधवार और गुरुवार को टीमों ने 4 संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं मिला। पुलिस के अनुसार रघुनंदन का मोबाइल बंद है, जिससे तकनीकी ट्रैकिंग और लोकेशन नहीं मिल रही है। यही कारण है कि तलाशी अभियान फील्ड इनपुट और मुखबिर तंत्र पर निर्भर है।
Aima media jhalawar



















0
640 views