हरियाणा में दवा कंपनियों की लूट: कीमत से 68 हजार रुपये महंगी बेची दवाई; इन चार कंपनियों पर होगी कार्रवाई
हरियाणा में कुछ दवा कंपनियां अपनी दवाइयां सरकार की तरफ से निर्धारित मूल्य से ज्यादा दाम में बेच रही हैं। हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औचक निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। टीम ने एक महीने की जांच के बाद चार दवा कंपनियों की पांच दवाएं पकड़ीं हैं। इनमें से एक दवा का दाम तो तय मूल्य से 68 रुपये ज्यादा लिखा मिला और उसे उसी दाम पर बेचा भी गया। अब ड्रग कंट्रोलर ने इन दवा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एनपीपीए (राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण) को केस भेज दिया है। एनपीपीए निर्धारित कानून के तहत इन पर कार्रवाई करेगी।