logo

नजीबाबाद के 4 छात्रों ने हासिल किया सॉफ्टवेयर कंपनी में प्लेसमेंट

एनआईजीसी इंस्ट्टीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट नजीबाबाद के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। संस्थान में आयोजित वर्चुअल प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत दिल्ली स्थित वेब डेवलपिंग कम्पनी ब्लैक एम्पली टेक्नोलॉजी द्वारा बीटेक कम्प्यूटर साइंस के विद्यार्थियों के लिए चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

यह चयन प्रक्रिया दो चरणों (राउंड) में आयोजित की गई। प्रथम राउंड में कुल 27 विद्यार्थियों में से 18 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसके बाद आयोजित द्वितीय राउंड में 4 विद्यार्थियों का चयन वेब डवलेपर पद के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की एचआर मैनेजर सुश्री निकिता गुप्ता द्वारा 6 लाख रुपये प्रति वर्ष (6 एलपीए) का आकर्षक पैकेज प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधन निदेशक अवनीश अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अभिनव अग्रवाल, प्राचार्या डॉ. शिवानी चौहान एवं प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर सरफराज अहमद सहित समस्त शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं संस्थान की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का प्रतिफल बताया।

1
549 views