पुलिस निगहबान लाखों के दांव के साथ खेला जा रहा है चीमाढाना के जंगल में जुआ
लाखों के दांव के साथ खेला जा रहा है चीमाढाना के जंगल में जुआ ,,नहीं होती पुलिस कार्रवाही,ംം गौरझामर ംംംगौरझामर व देवरी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित चीमा ढाना गांव इन दोनों जुआखोरी के मामले में खासा चर्चा में है बता दें कि यहां शाम से ही जंगल में मंगल होने लगता है लोग लाखों करोड़ों के दांव लगाने सागर जिले के अलावा आसपास के सीमावर्ती जिलो सागर नरसिहपुर दमोह रायसेन आदि से चीमाढाना आ रहे है बता दें की पेशेवर जुआ के खिलाडी बडे बडे खानदानी रईश लोग अपने महंगे मंहगे टु व फोरव्हिलर वाहनो से नोटो की गड्डियो के साथ आकर इस प्रसिद्ध जुआ की फड़ की शान बढाते है और अपने अपने लाखो के दांव लगाकर जुआ खेलते हैं बता दें कि चीमाढाना के इस चर्चित जुआ स्थल पर तमाम आधुनिक सुविधाएं व संसाधन मौजूद रहते हैं जिसका लाभ यह जुआरी लोग उठाते हैं बताया जाता है कि यहां पर विगत कई दिनों से यह जुआ का खेल बड़े पैमाने पर खेला जा रहा है जहां सौ दो सौ हजार नही वल्कि लाखों के दांव चले जा रहे है गौरझामर देवरी केसली रहली की पुलिस को इस जुआ फड की जानकारी है लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं होने पर यह जुआ का अड्डा दूर-दूर तक लोकप्रिय हो गया है सूत्र बताते हैं कि इस जुआ फड़ पर करेली नरसिंहपुर गाडरवारा जबलपुर दमोह सागर के अलावा लोकल देवरी महाराजपुर गौरझामर रहली केसली सुरखी सहजपुर तक के खिलाडी इस जुआ के अड्डे पर पहुंचते हैं बता दें कि इस बडे जुआ के खेल में कई लोग बर्बाद हो चुके हैं लोगों का एवं आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि इस जुआ की लत के कारण उनके परिवार के परिवार उजड़ गए हैं खिलाडी लोगों की महिलाओ के सोने चांदी के जेवर गहने गुरिया और जमीने तक बिक गई हैं इस सबके बाबजूद संबधित पुलिसथाना की पुलिस इस पर कार्रवाई नहीं करती जिसके कारण यह खेल लम्बे स्तर पर खेला जा रहा है जिला पुलिस अधीक्षक सागर व कलेक्टर महोदय सागर इस ओर तत्काल ध्यान देकर चीमाढाना गांव के पास शाम सात व आठ बजे के लगभग छापामार कार्रवाई उच्च स्तर पर करे जिससे सभी संलग्न जुआडियो को उनके कीमती वाहनो के साथ जुआ खेलते हुए मय नोटो व तासपत्ती के रंगे हाथो पकडा जा सके,