logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपना दल (एस) बरेली ने पंचायत चुनाव का बिगुल फूंका, गांव-गांव तक संगठन खड़ा करने का ऐलान



बरेली | 07 फरवरी 2026
अपना दल (सोनेलाल) बरेली की एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक संगठनात्मक बैठक आज P.W.D. गेस्ट हाउस, बरेली में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव सतीश ऋषिवाल जी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनुज गंगवार ने की, जबकि संचालन अतुल पटेल (जिला अध्यक्ष, युवा मंच) द्वारा किया गया।
बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब अपना दल (एस) किसी भी स्तर पर समझौते की राजनीति नहीं करेगा, बल्कि पूरी मजबूती, संगठन और जनसमर्थन के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनुज गंगवार ने कहा,
“पंचायतें लोकतंत्र की बुनियाद हैं। अब इन्हें भ्रष्टाचार, परिवारवाद और दिखावटी राजनीति से मुक्त कराना आवश्यक है। अपना दल (एस) शोषित-वंचित वर्ग, किसान, युवा और महिलाओं की सशक्त आवाज बनकर पंचायत चुनाव लड़ेगा।”
बैठक में सर्वसम्मति से निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—
• संगठन को बूथ एवं गांव स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
• युवाओं और महिलाओं को संगठन व चुनाव में निर्णायक भूमिका दी जाएगी।
• पंचायत चुनाव में ईमानदार, जमीनी और संघर्षशील प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा।
पार्टी का स्पष्ट संदेश दिया गया कि—
“यह पंचायत चुनाव सत्ता का नहीं, बल्कि जनता के हक और सम्मान की लड़ाई है।”
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
एडवोकेट अनुज गंगवार (जिलाध्यक्ष),
अजय गंगवार (जिला महासचिव),
प्रभाग कश्यप (जिला मीडिया सचिव, युवा मंच),
अमित कुमार गंगवार (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, नवाबगंज),
सुरेंद्र गंगवार,
नरपत कश्यप,
गेंदन लाल मौर्य (सेक्टर अध्यक्ष, सब्जीपुर खाता),
सतीश पटेल,
रामकिशन गंगवार (विधानसभा अध्यक्ष, भोजीपुरा),
शमशेर सिंह (पश्चिमी जोन अध्यक्ष, भोजीपुरा),
विजय गुप्ता (विधानसभा महासचिव, बैटरी चैनपुर),
सुप्रिया सक्सेना (जिला उपाध्यक्ष, महिला मंच),
आयुषी सक्सेना (जिला उपाध्यक्ष, महिला मंच),
विष्णु कुमार मौर्य,
प्रदीप कुमार,
परितोष विजेता (जिला सचिव),
इंजीनियर मनीष कुमार (जिला सचिव),
राजू राज,
मोनिका देवी,
अमित कुमार,
डॉ. दीपक सक्सेना,
डॉ. समीर अहमद,
गोपेंद्र पाल (जिला महासचिव),
साबिर हुसैन (जिला कोषाध्यक्ष),
अनिल पटेल (जिला कार्यकारिणी सदस्य),
इशाक अहम
सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपना दल (सोनेलाल) बरेली ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव में पार्टी मजबूत संगठन, स्पष्ट नीति और जनता के मुद्दों के साथ पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी और किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
रिपोर्टर 📍प्रभाग कश्यप

42
512 views

Comment