logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन के साथ किया ऐसा कि तोड़ दी शादी, वर पक्ष को देने पड़ गए 6.5 लाख रुपए

बरेली में एक शादी समारोह चल रहा था। दूल्हा बरेली जिले के एक गांव का रहने वाला है व दुल्हन कन्नौज जिले की रहने वाली है और दोनों ही पोस्ट ग्रेजुएट हैं। शादी के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने डांस फ्लोर पर दुल्हन को खींचने का काम कर दिया।

दुल्हन पक्ष को दूल्हे पक्ष का यह व्यवहार अपमानजनक लगा। दोस्तों के इस कदम से नाराज दुल्हन व उसके परिवार वाले दूल्हे पक्ष से बहस करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। यही नहीं, दुल्हन पक्ष ने पुलिस से दूल्हे पक्ष पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया।

इस पर दूल्हे के परिवार ने 6.5 लाख रुपए का शादी के खर्च का भुगतान कर दिया, तब दोनों पक्षों में जाकर समझौता हुआ। मामले पर बिथरी चैनपुर एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि "महिला के परिवार ने दहेज की शिकायत दी थी, लेकिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। यह दो परिवारों के बीच का मामला था। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।"

हालांकि शादी के दो दिन बाद लड़के पक्ष ने दोबारा साधारण तरीके से शादी करने के लिए लड़की पक्ष को मनाया, लेकिन लड़की ने दुर्व्यवहार होने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया।

153
14912 views

Comment