logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चूरू जिले के बीदासर कस्बे में अयोध्या की तर्ज पर बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास, श्रद्धालुओं में उत्साह

बीदासर। कस्बे में सीकर रोड पर अयोध्या की तर्ज़ पर बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास आज दोपहर 12:15 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।
शिलान्यास समारोह महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी चिन्मयानंदजी सरस्वती महाराज, श्री श्री विद्याधाम, गुप्तकाशी इंदौर के कर कमलों द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह भव्य राम मंदिर गोवर्धन प्रसाद टाटिया ट्रस्ट द्वारा बनवाया जा रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर कस्बेवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा।
स्थानीय लोगों ने आशा जताई कि मंदिर निर्माण से बीदासर में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा क्षेत्र की पहचान भी और सुदृढ़ होगी।
(रिपोर्टर प्रदीप कुमार AIMA MEDIA)

16
876 views

Comment