#निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को मेडिकल जांच के लिए पटना मेडिकल गिरफ्तार #
बिहार की सियासत में शुक्रवार की देर रात जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस ने उनके आवास पर भारी लाव-लश्कर के साथ दबिश दी. इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों के साथ पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई है.