logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम नयागांव के राम जानकी मंदिर में किया गया सुंदरकांड पाठ

मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत नयागांव स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर परिसर में शनिवार को श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया। धार्मिक कार्यक्रम का संयोजन मंदिर के पुजारी पंडित श्रीराम तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सुंदर कांड पाठ के दौरान भगवान श्रीराम तथा भक्त शिरोमणि हनुमान के गुणगान से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। भजनों, चौपाइयों के संगीतमय पाठ से श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। हर शनिवार मंगलवार को ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पाठ में सहभागिता कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान पंडित संतोष तिवारी, हिरदेश साहू, बिहारी कुशवाहा, बिहारी साहू, लेखराज राजपूत, खूबचंद राजपूत, अमित राजपूत, सुरेन्द्र राजपूत, साधूराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। आयोजन के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को बल मिलता है।

18
703 views

Comment