बिहार के औरंगाबाद का लाल बना मिसाल 🇮🇳..
आमस से दीपक की रिपोर्ट :-
बिहार के औरंगाबाद का लाल बना मिसाल 🇮🇳
RPF जवान वरुण कुमार सिंह उर्फ़ जबर सिंह ने इंसानियत की ऐसी मिसाल कायम की है, जिस पर पूरा समाज गर्व करता है।
पिछले 8 वर्षों से वरुण कुमार सिंह लगातार गरीब बेटियों की सामूहिक दहेज-मुक्त शादी करवा रहे हैं।
अब तक वे करीब 150 से अधिक जोड़ों की शादी बिना दहेज संपन्न करा चुके हैं।
जहाँ दहेज आज भी समाज की कड़वी सच्चाई है,
वहीं जबर सिंह ने अपने कर्म से साबित कर दिया कि
👉 बेटियाँ बोझ नहीं, सम्मान हैं।
वर्दी पहनकर देश की सेवा के साथ-साथ
समाज को नई दिशा देना — यही असली देशभक्ति है 🇮🇳
ऐसे लोग ही समाज के सच्चे हीरो होते हैं।
सलाम है इस जज़्बे को,
सलाम है जबर सिंह को। 🙏