logo

गोंडा: कक्षा 2 के मासूम बच्चे को 105 डंडे मारने का आरोप, स्कूल में मचा हड़कंप...

गोंडा: कक्षा 2 के मासूम बच्चे को 105 डंडे मारने का आरोप, स्कूल में मचा हड़कंप
गोंडा जिले के करनैलगंज स्थित MRG पब्लिक स्कूल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।
आरोप है कि कक्षा 2 के एक 10 वर्षीय मासूम छात्र को सिर्फ होमवर्क न करने पर 105 डंडे मार दिए गए।
बताया जा रहा है कि बच्चा जब स्कूल से घर लौटा तो उसके पैरों पर नीले निशान थे और वह डर के कारण सहमा हुआ था।
📌 क्या है पूरा मामला?
पीड़ित बच्चे के पिता राज प्रसाद गोस्वामी (45) मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी जानकी (40), बेटा अवधेश (22), बेटी रिशु (16) और सबसे छोटा बेटा अभिषेक (10) शामिल हैं।
अभिषेक गुम्दाहा स्थित MRG पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 का छात्र है।
घटना बुधवार की बताई जा रही है।
दोपहर 1 बजे सोशल साइंस की क्लास लेने आए शिक्षक प्रखर सिंह (38) ने बच्चों से होमवर्क दिखाने को कहा।
जब पीड़ित छात्र का होमवर्क अधूरा मिला, तो शिक्षक ने कथित रूप से उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।

0
0 views