logo

डीएससीए टाइगर्स ने नारायणा क्रिकेट एकेडमी को 57 रनों से हराया


जयपुर।
स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए 40 ओवर के मुकाबले में डीएससीए टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नारायणा क्रिकेट एकेडमी को 57 रनों से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएससीए टाइगर्स की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैप्पी भार्गव ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 86 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल रहे। इसके अलावा हेमांग कुमार ने नाबाद 33 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत किया।
216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायणा क्रिकेट एकेडमी की टीम 40 ओवरों में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रदीप सैनी ने संघर्षपूर्ण 56 रन की पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाज डीएससीए टाइगर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए हैप्पी भार्गव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान उन्होंने अपने करियर के 100 चौके पूरे कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल की।

4
357 views
1 comment