logo

**सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा** द्वारा मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 07.02.2026 को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 3 अलग–अलग जिलों में किया गया, जिसमें दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर शामिल थे। दरभंगा में इस कार्यक्रम का आयोजन BIADA बेला इंडस्ट्रियल एरिया में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रमुख श्री अरुण कुमार मंडल, BIADA के डी.जी.एम. श्री धनंजय कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक, दरभंगा श्री विकास कुमार एवं मुख्य प्रबंधक श्री ऋतु रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर लगभग 100 ग्राहकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया, जिसकी स्वीकृत राशि 45 करोड़ थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रमुख ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी वर्गों के लोगों को ऋण के द्वारा रोजगार मुहैया कराया जाए। सेंट्रल बैंक इसके लिए पूरी निष्ठा के साथ तत्पर है। इसके साथ ही उन्होंने सेंट्रल बैंक के विभिन्न योजनाओं के बारे में भी ग्राहकों को अवगत कराया।

7
749 views