logo

फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन इरबा के 23 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया*

रांची:- इरबा स्थित फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन इरबा ने अपना 23 वाँ स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के निदेशक डॉ० शाहीन कौशर उपस्थित रहें। फ्लोरेंस इंस्टिट्यूशन संस्थान का स्थापना 07 फरवरी 2003 में हाजी एहसान अंसारी द्वारा किया गया था। संस्थान के संस्थापक ने नर्सों की कमी को देखते हुए 2004 में जीएनएम नर्सिंग 20 सीटो से शुरूआत हुआ निदेशक डॉ शाहीन कौशर ने कहा संस्थान के 23 वर्ष सफलतापूर्ण पूरा हुआ, 2004 में एक कोर्स जीएनएम से शुरू किया गया और आज 2026 में फ्लोरेंस ग्रुप मे 16 कोर्स की पढाई होती है। जिसमें नर्सिंग, पारामेडिकल, फार्मेसी का कोर्स करवाया जाता है एवं संस्थापक हाजी एहसान अंसारी के सपनो को सहकार करते हुए हर वर्ष जुलाई में हाजी एहसान अंसारी छात्रवृत्ति प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है जिसमें उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को संस्थान द्वारा छात्रवृत्ति देकर पढ़ाई करवाया जाता है। मौके पर मुख्य रूप से निदेशक डॉ शाहीन कौशर, डॉ मनोज कुमार डॉ विनिशा टी बनशायर,ज्योति गलोरया, विक्रम मजूमदार, सादिक अंसारी,बिन्हा, शोऐब अख़तर, मनीषा, वर्षा कुमारी, पियातोष रंजन, कलाम अंसारी, एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

0
0 views