logo

इंजीनियरिंग मेंटीनेंस समूह द्वारा भगवान विश्वकर्मा का पूजन और भंडारा 18 फरवरी को

चंडीगढ़ 07-02-2026 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा ---- हर साल की भांति इस वर्ष भी अगामी बुधवार, 18 फरवरी को मेंटेनेंस बूथ सेक्टर 35 में श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सबको सादर सप्रेम आमंत्रित किया गया है। अल्फा न्यूज़ इंडिया के भी माध्यम से एसडीई, जेई/एई और सभी मेंटेनेंस स्टाफ ने हाथ जोड़कर निमंत्रण देते हुए आह्वान किया कि हम सब मिलकर वास्तुकला और इंजीनियरिंग के भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना करें कि वे हमारे जीवन को दिव्य रूप से गढ़ें और उसे पूर्णता तक पहुंचाएं। यही विनती करने हेतु बुधवार, 18 फरवरी, 2026, सुबह 9:00 बजे से पूजा और फिर हवन सुबह 10:00 बजे के बाद से प्रभु भण्डारा दोपहर 1:00 बजे से अटूट वितरण होगा। धार्मिक आयोजन का स्थल मेंटेनेंस बूथ (सिविल, पब्लिक हेल्थ और इलेक्ट्रिकल) सेक्टर 35, चंडीगढ़ होगा।।

6
36 views