logo

रायपुर: फाफाडीह चौक मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी हुंडई वरना को पीछे से टक्कर

रायपुर। शहर के फाफाडीह चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर एक लापरवाह वाहन चालक ने खड़ी सफेद हुंडई वरना कार को पीछे से तेज़ रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वरना का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डंपर/बंपर उखड़कर सड़क पर जा गिरा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब वरना सड़क किनारे खड़ी थी। पीछे से आ रहे वाहन चालक ने न तो गति पर नियंत्रण रखा और न ही सावधानी बरती, जिससे यह गंभीर दुर्घटना घटित हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज़ रफ्तार और लापरवाही पर सख्ती बरती जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
फिलहाल पुलिस द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और संबंधित वाहन चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है।
— मीडिया: गौरव सिंह
AIMA न्यूज़

3
27 views