अवशानेश्वर महादेव मंदिर में चोरी करने वाले पकड़े गए।।
अवसानेश्वर #महादेव मन्दिर से 20 #लाख की चांदी #चोरी करने वाला गिरफ्तार...! महादेव मंदिर से #चांदी का छत्र, #शिवलिंग का अरघा किया था चोरीदूसरे दिन चोरी का छत्र गलाया का ज्वेलर्स को बेचाज्वेलर्स भी गिरफ्तारछत्र चोरी करने वाला चोर #वीरेंद्र कुमार निवासी कछवा, सुबेहाज्वेलर्स जय विश्वकर्मा, मदारपुर तिराहा कोठी को पुलिस ने भेजा जेल #गूगल पर मोबाइल में फोटो देख कर बनाया चोरी का प्लान बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर से तीन दिन पहले हुई थी चोरी लगातार गुगल पर मंदिर करता था सर्चस्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तारकब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी व 07 हजार रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त औजार बरामद #पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ चोर वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी शातिर किस्म का चोर है तथा मंदिरों की रेकी करने बाद चिन्हित मंदिर में रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देता है, #अभियुक्त वीरेन्द्र मंदिर से चोरी किये गए चांदी आदि कीमती सामान को देवीगंज स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द को सस्ते दाम पर बेंच देता है। अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार द्वारा दिनांक 03/04.02.2026 की रात्रि को थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत अवसानेश्वर मंदिर का ताला तोड़कर मन्दिर के अन्दर से चांदी का छत्तर व अरघे पर मढ़ा हुआ चांदी का पत्तर चोरी किया गया था, दिनांक 04/05.01.2026 की रात्रि थाना असन्द्रा के ग्राम जरौली स्थित हनुमान मंदिर से 02 चांदी के मुकुट चोरी किया था, दिनांक 30/31.01.2026 की रात्रि को थाना रामसनेहीघाट स्थित रामसनेही बाबा मंदिर से इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एलईडी टीवी व सीसीटीवी कैमरा चोरी किया गया था। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण1. वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 2. जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द विश्वकर्मा मदारपुर तिराहा थाना कोठी जनपद बाराबंकी हालपता देवीगंज भिटरिया रोड थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी