logo

यूपी में हादसा, छह की मौत: बेटी का पहला जन्मदिन मनाने आ रहा था प्रमोद, रास्ते में छिन गई जिंदगी; मचा कोहराम

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में फिरोजाबाद के गांव बड़ा का रहने वाले प्रमोद का नाम भी है। प्रमोद बेटी का पहला जन्मदिन मनाने के लिए आ रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी जिंदगी छिन गई। मथुरा जनपद के सुरीर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के माइलस्टोन 88 पर हुए सड़क हादसे में बड़ा गांव निवासी साधु सिंह के 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद की मौत हो गई। सड़क हादसे की जानकारी घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। प्रमोद अपनी एक वर्ष की बेटी का जन्मदिन मनाने घर आ रहा था।

थाना जसराना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी साधु सिंह का पुत्र प्रमोद दिल्ली के नागलोई में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी काजल भी उसके साथ रह रही थी। एक महा पूर्व वह गांव में आई थी। शनिवार को उसकी बेटी का पहला जन्मदिन था। वह अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार की शाम बस में बैठकर घर आ रहा था। सुरीर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में प्रमोद की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर अलसुबह घर पहुंची तो परिवार के लोग मथुरा के लिए रवाना हो गए। घर पर मौजूद पत्नी अपनी बेटी के साथ गुमशुम अवस्था में बैठी थी। रिपोर्टर..लवकुश कुमार जर्नलिस्ट फिरोजाबाद
Mo.6399160275

0
0 views