logo

जिले में नकलविहीन परीक्षा कराना हैं लक्ष्य- सर्वदानंद

बहराइच- कैलाशनगर स्थित महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इंटर कालेज में शैक्षिक उन्नयन विचार गोष्ठी व समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। इसमें जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्या शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद रहे। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। महाभारत संग्राम पर नृत्य प्रस्तुत करने वाली छात्रा दिव्या वर्मा को पुरस्कार दिया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार वर्मा ने की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें अपने हर कार्य को चुनौती के रूप में स्वीकार कर करना चाहिए। उक्त समीक्षा बैठक में परीक्षा पे चर्चा, ट्राजिंशन व गृह परीक्षा व टी वी उन्मूलन एवं अनय विभागीय योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिले में बनाए गए 122 परीक्षा केंद्रो पर नाइट विजन कैमरे व हाई स्पीड इंटरनेट समेत अन्य तैयारियां दुरूस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त समीक्षा बैठक में जनपद के समस्त प्रधानाचार्य ने जिले के शिक्षकों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिए डीआईओएस को सभी प्रधानाचार्य की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मधु यादव,अयोध्या प्रसाद चौधरी, अर्चना मराठे आदि प्रधानाचार्य उपस्थित रहें।

0
299 views