मालेगांव महापालिका में इस्लाम पार्टी की महापौर
मालेगाव: संवादाता
मालेगांव महानगरपालिका के महापौर पद पर इस्लाम पार्टी की उम्मीदवार शेख नसरीन बानो खालिद ने जीत हासिल की है। हुए चुनाव में उन्होंने शिवसेना के उम्मीदवार को 25 मतों से पराजित किया। इस नतीजे के साथ ही मालेगांव की नगर राजनीति में नया मोड़ देखने को मिला है।
महापौर पद के लिए हुए मतदान में सभी पार्षदों ने हिस्सा लिया। मतगणना के दौरान शुरुआत से ही शेख नसरीन बानो खालिद को बढ़त मिलती दिखी, जो अंत तक कायम रही। परिणाम घोषित होते ही इस्लाम पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।
दूसरी ओर, शिवसेना के लिए यह हार राजनीतिक झटका मानी जा रही है। पार्टी नेताओं ने परिणाम स्वीकार करते हुए आगे की रणनीति पर विचार करने की बात कही है।
नवनिर्वाचित महापौर शेख नसरीन बानो खालिद ने जीत के बाद कहा कि वे शहर के विकास, साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने सभी दलों के पार्षदों को साथ लेकर मालेगांव के हित में काम करने का भरोसा भी