logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तिर्वा में क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे अखिलेश यादव, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का वादा


तिर्वा (कन्नौज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर तिर्वा में देश का सबसे बेहतर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। वह डीएन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित चैलेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय किया और प्रतीकात्मक रूप से गेंदबाजी भी की।
पूर्व निर्धारित दौरे के दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न स्थानों पर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

10
1051 views

Comment