logo

कूनो नेशनल पार्क में ऐतिहासिक उपलब्धि, मादा चीता ‘आशा’ ने पाँच शावकों को दिया जन्म।

✍🏻श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क में भारत के चीता संरक्षण अभियान के तहत एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ है। कूनो में रह रही मादा चीता ‘आशा’ ने पाँच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह उपलब्धि न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इस नए जन्म के साथ ही भारत में जन्मे चीतों की संख्या 24 तथा कूनो नेशनल पार्क में कुल चीता आबादी 35 हो गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह सफलता चीता पुनर्स्थापना परियोजना की वैज्ञानिक योजना, सतत निगरानी और वन विभाग के समर्पित प्रयासों का प्रतिफल है। शावकों का जन्म यह संकेत देता है कि कूनो का प्राकृतिक वातावरण चीतों के अनुकूल बन रहा है और वे यहाँ सुरक्षित रूप से प्रजनन कर पा रहे हैं।
यह उपलब्धि जैव-विविधता संरक्षण, संतुलित पर्यावरण तथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रकृति को सुरक्षित रखने की दिशा में डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण का एक सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है। कूनो नेशनल पार्क की यह सफलता भारत को वैश्विक स्तर पर वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान दिला रही है।

0
0 views