logo

धनबाद नगर निगम मेयर चुनाव: 29 प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह

धनबाद, 7 फरवरी 2026-:नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम के महापौर पद के सभी वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। यह प्रक्रिया धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री बाल किशोर महतो द्वारा संपन्न कराई गई।

महापौर पद के कुल 29 प्रत्याशियों को उनके-अपने चुनाव चिन्ह प्रदान किए गए। चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही अब प्रचार अभियान ने भी पूरी रफ्तार पकड़ ली है।

प्रमुख प्रत्याशियों को आवंटित चुनाव चिन्ह इस प्रकार हैं—
अमित कुमार अग्रवाल को एयर कंडीशनर,
आकाश दुसाध को छड़ी,
इंदु देवी को चूड़ियां,
उमेश पासवान को बैटरी टॉर्च,
कुसुम देवी को बेंच,
चंद्रशेखर अग्रवाल को बिस्कुट,
जावेद इकबाल को बक्सा,
दिलीप कुमार को ईंटें,
दीनानाथ ठाकुर को बाल्टी,
नवल किशोर पासवान को कैमरा,
मो. परवेज खान को कार्पेट,
प्रकाश कुमार को सीसीटीवी कैमरा,
बिनोद कुमार सिंह को चपाती रोलर,
भृगुनाथ भगत को चिमनी,
मुकेश कुमार पांडेय को नारियल फार्म,
योगेंद्र प्रधान को कंप्यूटर माउस चुनाव चिन्ह दिया गया।

वहीं अन्य प्रत्याशियों में—
रवि चौधरी को घन,
रवि बुंदेला को हीरा,
राजकुमार कनौजिया को डोली,
राम विनय सिंह को ड्रिल मशीन,
राहुल कुमार चौहान को बिजली का खंभा,
मो. रुस्तम अंसारी को बांसुरी,
लक्ष्मी देवी को फव्वारा,
शमशेर आलम अंसारी को कीप,
शांतनु कुमार चंद्रा को गैस का चूल्हा,
शिल्पी शर्मा को चाय छलनी,
संजीव कुमार को हरी मिर्च,
संजीव सिंह को ऊन व सिलाई तथा
के.सी. सिंहराज को हेलमेट चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्साह देखा गया। अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने चिन्ह के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचकर प्रचार तेज करेंगे। 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होनी

7
1174 views