logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

मऊरानीपुर। झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदरवारा के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुआ। थाना टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र के ग्राम कुटौरा निवासी नरेंद्र पाल अपने चाचा, चाची एवं भतीजे के साथ देवरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदरवारा पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों एवं 108 एंबुलेंस, पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुटौरा निवासी महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चाचा भतीजे, बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा उपायों की मांग की है।

नोट। झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना की फोटो भेजी गई है।

19
1073 views

Comment