logo

वैश्विक आर्थिक मंदी की सुगबुगाहट

*मशहूर अमेरिकी इकोनॉमिस्ट पीटर शिफ ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि दुनिया एक ऐसे बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रही है, जिसके सामने 2008 की मंदी भी छोटी नजर आएगी। शिफ के मुताबिक आने वाला संकट मुख्य रूप से अमेरिका पर केंद्रित रहेगा और इसका सबसे बड़ा असर डॉलर पर पड़ेगा।*
*पीटर शिफ ने कहा कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अब डॉलर पर निर्भरता कम कर रहे हैं और तेजी से सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2025 में सोने की कीमतों में करीब 75% और चांदी में 167% तक की बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि बाजार किसी बड़े संकट की आशंका पहले ही जता रहा है।*
*शिफ ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बताने वाले सरकारी आंकड़ों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े वास्तविक स्थिति नहीं दिखाते और महंगाई के असर को छुपाते हैं। उनका दावा है कि आने वाले समय में महंगाई और ज्यादा खतरनाक हो सकती है।*
*शिफ का मानना है कि अमेरिका की क्रेडिट आधारित अर्थव्यवस्था कमजोर हो चुकी है और डॉलर का रिजर्व करेंसी का दर्जा खतरे में है। ऐसे में डॉलर की जगह सोना वैश्विक भरोसे का आधार बन सकता है।*.

2
223 views