logo

उतार-चढ़ाव भरे बाजार में इन शेयरों ने दिया निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न, 470% से अधिक चमके स्टॉक्स, जानें डिटेल

भारतीय शेयर बाजार में बीते कुछ समय से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी विदेशी निवेशकों की बिकवाली तो कभी वैश्विक संकेतों का असर, कभी रुपये की कमजोरी और कभी बजट से जुड़ी उम्मीदों ने बाजार की चाल को प्रभावित किया है. ऐसे माहौल में कई बार निवेशकों को झटके लगे.

लेकिन इसी बीच कुछ स्मॉल कैप कंपनियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सबको चौंका दिया. साल 2025 से अब तक इन शेयरों ने करीब 470 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. ऐसे में अब चर्चा उन स्टॉक्स की है, जिन्होंने मुश्किल हालात में भी निवेशकों को शानदार कमाई का मौका दिया है. आइए जानते हैं, ऐसे कुछ चुनिंदा शेयरों के बारे में.....

हिंदुस्तान कॉपर का दमदार प्रदर्शन

मेटल सेक्टर की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान कॉपर ने हाल के वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. साल 2025 से अब तक कंपनी शेयरों में करीब 137 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. जिससे निवेशकों को अच्छा फायदा हुआ है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप लगभग 56.05 हजार करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है. जो इसके मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है.

टीडी पावर सिस्टम्स शेयर

पावर सेक्टर की कंपनी टीडी पावर सिस्टम्स के शेयरों ने साल 2025 से अब तक निवेशकों को करीब 102.23 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. इस दौरान कंपनी के स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिली है. जिससे शेयरधारकों को अच्छा मुनाफा हुआ है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप लगभग 12.31 हजार करोड़ रुपये के स्तर पर है.

क्यूपिड लिमिटेड शेयर

क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में साल 2025 से अब तक करीब 472.29 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. जिससे निवेशकों का तगड़ा रिटर्न कमाने का अवसर मिला है. कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो, यह आंकड़ा 11.39 हजार करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.

जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया शेयर

अगर बीते कुछ समय के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया के शेयर निवेशकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुए हैं. साल 2025 से अब तक कंपनी शेयरों ने करीब 108.47 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैप लगभग 89.96 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
www.merabharatsamachar.com

0
0 views