logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सूरजपुरा मे बैठक में युवा टीम गठित, गांवों में युवाओंको जोड़कर युवा मण्डलो का करेंगे गठन

सूरजपुरा मे बैठक में युवा टीम गठित, गांवों में युवाओं
को जोड़कर युवा मण्डलो का करेंगे गठन
अजगरा/ सूरजपुरा ग्राम में मेरा युवा भारत केन्द्र अजमेर के तत्वावधान में गुरूवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में युवा संयोजक रामप्रसाद गुर्जर ने बताया कि जिला युवा अधिकारी जयेश मीणा के निर्देश पर माय भारत युवा मण्डल विकास अभियान के तहत दस सदस्यीय युवा टीम का गठन किया गया है जो 5 से 10 फरवरी तक
सरवाड़ ब्लाक के गांवों में जाकर 15 से 29 आयु वर्ग के उत्साही युवाओ को जोड़कर युवा मण्डलो का गठन किया जायेगा। जिसके संचालन के लिए अध्यक्ष, सचिव व कौषाध्यक्ष चुनें जायेगें। गठित युवा मण्डल का माय भारत पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल बनाकर पंजीयन किया जायेगा। अभियान के तहत निष्क्रिय युवा मण्डलो को
भी पुनः सक्रिय करके माय भारत पोर्टल पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इस दौरान, बालाराम धाकड़ ,शंकर खारोल, कानाराम गुर्जर, राम अवतार कुम्हार, इन्द्रा गुर्जर, मनोज धाकड़ ,किशन लाल गुर्जर, सहित अन्य मौजूद थे।

21
8343 views

Comment