logo

"लोग मिले, विधायक से और बताइँ समस्याएं "!

कपुरी :- आज 7 फ़रवरी 2026, आवास ओमैक्स सिटी में विधायक मैडम रेनू बाला ने बिलासपुर ब्लॉक के गांव मारवां कलां, मुंडाखेड़ा, मिलकसूखी तथा ब्लॉक जगाधरी के गांव महलांवली से आए ग्रामीणों की जन समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं।
ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिन पर विधायक रेनू बाला ने गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विधायक ने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

5
1032 views