logo

सेंट्रल बैंक महराजगंज के पास सड़क पर जलजमाव से परेशानी बढ़ी

महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के काजी बाजार से बैंक रोड जाने वाली सड़क पर सेंटल बैंक के समीप नाला का पानी सड़क पर बहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी, बीमारियों (जैसे डायरिया, डेंगू) का खतरा, दुर्गंध और सड़कों पर गड्ढे जैसी गंभीर समस्याएं हो रही हैं. इस रास्ते से आने जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और वाहन चालक अक्सर गिर कर घायल हो जाते हैं, और स्थानीय प्रशासन से बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान न मिलने से स्थानीय दुकानदारों सहित मुहल्ले वासियों में रोष है. स्थानीय दुकानदारों एवं मुहल्ले वासियों ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद नाली नहीं बनने से यह समस्या उत्पन्न हुई है. इस सड़क से स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सरकारी कर्मी जाते है लेकिन किसी का इस पर ध्यान नहीं जाता है. वही कुछ दूरी पर इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र भी है साथ ही वही मैरेज हाल है जो कि विवाह शादी में लोग जाने के कटरा रहे है जबकि प्रशासन रोज अपनी बैंक चेकिंग कार्य के लिए गाड़ी में बैठ कर जाते है लेकिन कोई सुनवाई नहीं है

5
25 views