logo

भारत की अगले पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने की योजना: संयुक्त बयान

नयी दिल्ली: सात फरवरी (भाषा) भारत की अगले पांच साल में अमेरिका से 500 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का सामान खरीदने की योजना है। इसमें ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान के कल-पुर्जे, बहुमूल्य धातु, तकनीकी उत्पाद और कोकिंग कोयला शामिल हैं। दोनों देशों ने शनिवार को एक संयुक्त बयान में यह कहा।

बयान के अनुसार, दोनों देश ‘ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट’ और डेटा केंद्रों में उपयोग होने वाले अन्य सामानों सहित प्रौद्योगिकी से जुड़े उत्पादों के व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगे और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संयुक्त सहयोग का विस्तार करेंगे।

0
13 views