logo

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्राम खजूरी गोकुल के हनुमान मंदिर में फिर चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

खजूरी गोकुल के हनुमान मंदिर में फिर चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

आज 5 फरवरी 2026 को अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, पहले भी हो चुकी है चोरी

छापीहेड़ा क्षेत्र के खजूरी गोकुल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को अज्ञात चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर से लगभग 1 किलो वजन का चांदी का मुकुट एवं करीब 200 ग्राम वजनी “राम नाम” का चांदी का लॉकेट चुरा लिया।यह चोरी की घटना दिन में लगभग 1 बजे से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। मंदिर में उस समय कोई पुजारी अथवा श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।गौरतलब है कि इससे पूर्व भी इसी मंदिर से चांदी का छत्र चोरी हो चुका है, जिसका आज तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। जिसके कारण चोरों का हौसला बढ़ता जा रहा हेलगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हो गएऔर बड़ी संख्या में ग्रामीण छापीहेड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी गए सामान की शीघ्र बरामदगी की मांग करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी स्वयं मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं है, जिससे चोरों के हौसले और भी बढ़ गए हैं।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


8
489 views
1 comment