logo

श्राईन कॉन्वेंट स्कूल में निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन

वाराणसी। श्राईन कॉन्वेंट स्कूल, सोनकडीह, वाराणसी के परिसर में दिनांक 06 फरवरी 2026 को एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में विद्यालय के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन श्राईन इंस्टिट्यूट ऑफ कंप्यूटर कैरियर एजुकेशनल सोसाइटी, वाराणसी (ISO 9001:2015 प्रमाणित एनजीओ) के तत्वावधान में किया गया था ।
मेडिकल टीम में डॉ. रोशन सिंह (BHMS) एवं श्री योगेश (फार्मा बिज़नेस मैनेजर – एलोपैथिक मेडिसिन) की अहम भूमिका रही।
कैंप के दौरान अभिभावकों एवं वरिष्ठ नागरिकों की बीपी एवं शुगर की जाँच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया, वहीं बच्चों का हाइट-वेट एवं BMI परीक्षण कर प्रोटीन पाउडर व मल्टीविटामिन का निःशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल द्वारा डॉक्टरों की टीम को सम्मानित किया गया।
यह आयोजन विद्यालय की सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

0
47 views