logo

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कटनी में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित

🔳शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कटनी में 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम आयोजित

🔳फरवरी - 'परीक्षा पे चर्चा' के नौवें संस्करण के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनी में भव्य रूप से दिखाया गया, जिसमें विद्यालय के 205 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री के सुझावों को सुना।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, सौरभ अग्रवाल, मृदुल मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी, एडीपीसी धनश्री जैन, एपीसी अभय जैन एवं संस्था प्राचार्य एम. कीड़ों मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रसारण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा के डर से मुक्त रहने और आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स को ध्यानपूर्वक समझा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि परीक्षा में बिना किसी घबराहट के शामिल हों। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के समाधानकारक उत्तर दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि कैसे एकाग्रता और समय प्रबंधन के साथ बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

अंत में सभी छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं गई।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

18
791 views