
अवैध कच्ची शराब के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, भट्ठा मालिक भी नामजद
मधुबन । थाना क्षेत्र के कतकौली सुल्तानीपुर स्थित दीपक चौहान के ईंट भट्ठे से आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस मामले में भट्ठा मालिक दीपक चौहान को भी नामजद किया गया है। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-04 मधुबन नेहा यादव के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-02 घोसी अदनान खान तथा थाना मधुबन पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उक्त कार्रवाई की। मौके से तीन प्लास्टिक के पिपियों में रखी 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जिसमें से नमूना लेकर शेष शराब को सील किया गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान संगीता पत्नी बुधमन निवासी मठिया, थाना सेन्हा, जिला लोहरदंगा (झारखंड), रिया कुमारी पत्नी तुम्पा राम निवासी आर्रा, थाना सेन्हा, जिला लोहरदंगा (झारखंड) तथा रानी कुमारी पत्नी रंजीत निवासी गमरिया, थाना घाघरा, जिला गुमला (झारखंड) के रूप में हुई है। अभियुक्ताओं को थाना लाकर विधिक कार्रवाई की गई। इस संबंध में थाना मधुबन ने 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विवेचना उपनिरीक्षक अभिषेक मिश्रा द्वारा की जा रही है।
सुधीर कुमार यादव
AIMA मिडिया
जनपद -मऊ