logo

अधिकारियों ने किया स्लीमनाबाद चिलिंग प्लांट का औचक निरीक्षण

🔳अधिकारियों ने किया स्‍लीमनाबाद चिलिंग प्‍लांट का औचक निरीक्षण

🔳फरवरी – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा एवं उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर के सोनी ने संयुक्‍त रूप से सांची मिल्क चिलिंग प्लांट स्लीमानाबाद का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुग्ध संकलन, सैम्पलिंग, फैट टेस्टिंग, चिलिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन तक पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया गया। साथ ही निष्क्रिय समितियों को सक्रिय करने हेतु एवं मिल्क कलेक्शन बढ़ाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र स्लीमनाबाद का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थाओं में पानी एवं एप्रोच रोड की समस्याओं के तत्‍काल निदान हेतु नायब तहसीलदार श्री आकाशदीप नामदेव एवं स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि श्री गुड्डन सिंह को आवश्‍यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया।

भ्रमण में डॉ. देवांगना चतुर्वेदी व्हीएएस, सांची सर्वेयर श्री अनिरुद्ध गौतम, राकेश गर्ग, राजेन्द्र यादव, स्थानीय आरआई एवं पटवारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

20
1316 views