logo

नेशनल लोक अदालत के आयोजन हेतु विभिन्न बैंकों, बीएसएनएल एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक का हुआ आयोजन

🔳नेशनल लोक अदालत के आयोजन हेतु विभिन्न बैंकों, बीएसएनएल एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक का हुआ आयोजन

🔳फरवरी - आगामी 14 मार्च को जिला न्यायालय कटनी एवं समस्त तहसील न्यायालयों में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु शुक्रवार को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी के सभा कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के व्यवहार न्यायाधीश एवं सचिव श्री सुमित शर्मा की अध्‍यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित प्री-लिटिगेशन समस्त राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण किया जायेगा।

बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहें। जिनसे वन टू वन चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। साथ ही नगर पालिका निगम के संपत्ति कर, जलकर एवं समस्त बैंकों एवं बीएसएनएल के समस्त राजीनामा योग्य प्रकरणों में सूचना पत्र जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे अधिक से अधिक संख्या में आपसी समझौता से नेशनल लोक अदालत में लंबित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण कराया जा सके।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हर्षित बिसेन ने आमजनों से अपील की है कि नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर, अपने प्ररकण का आपसी समझौता से निराकरण कराकर लोक अदालत का लाभ उठाए।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

25
1083 views