आईटीआई में प्लेसमेंट साक्षात्कार, 27 छात्रों का चयन
झालावाड़| चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड, गड़ेपान द्वारा अनुरक्षित राजकीय आईटीआई झालावाड़ में सुजुकी मोटर्स के गुजरात अहमदाबाद के हंसलपुर प्लांट में भर्ती के लिए गुरूवार को प्लेसमेंट साक्षात्कार आयोजित किए गए। जिसमें कंपनी के एचआर मैनेजर मनीष एवं कुणाल महावर उपस्थित रहे। भर्ती में वर्ष 2021 से 2025 तक एनसीवीटी योजना से पासआउट विभिन्न ट्रेड के आईटीआई पास आउट विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें कंपनी ने लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद 27 छात्रों का नौकरी के लिए चयन किया। चयनित छात्रों को कंपनी द्वारा लगभग 25,300 रुपये मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह जानकारी नीलकंठ गुप्ता ने दी।
Aima media jhalawar