logo

गोपालगंज के वीएम इंटर कॉलेज में आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा कुशलतापूर्वक अंतिम चरण में l


गोपालगंज जिले के वीएम इंटर कॉलेज में आयोजित इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा अपने अंतिम चरण में कुशलतापूर्वक संचालित हो रही है। परीक्षा केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा आवश्यक सभी इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा के दौरान केंद्राधीक्षक, शिक्षक एवं कक्ष निरीक्षक पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। नकल पर रोक लगाने हेतु सख्त निगरानी की जा रही है, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता बनी हुई है। परीक्षार्थी अनुशासन के साथ परीक्षा में सम्मिलित होकर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार परीक्षा के समापन के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया निर्धारित समय पर शुरू की जाएगी। परीक्षा अंतिम चरण में पहुंचने से छात्रों में राहत का माहौल देखा जा रहा है और वे भविष्य की तैयारी को लेकर उत्साहित हैं l

19
1111 views