logo

जामखेड में पुलिस–RAF का बड़ा संयुक्त रूट मार्च....

जामखेड में पुलिस–RAF का बड़ा संयुक्त रूट मार्च
आगामी त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
आगामी दिनों में होने वाले बड़े त्योहारों एवं जयंती कार्यक्रमों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शहर में शांति एवं सौहार्द कायम रखने के उद्देश्य से दिनांक 06 फरवरी 2026 को जामखेड पुलिस स्टेशन एवं रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के संयुक्त तत्वावधान में जामखेड शहर में भव्य रूट मार्च निकाला गया।
यह रूट मार्च माननीय पुलिस अधीक्षक श्री सोमनाथ घागे, अपर पुलिस अधीक्षक श्री वैभव कलुवमें एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री प्रविणचंद लोखंडे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक श्री दशरथ चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
रूट मार्च में रैपिड एक्शन फोर्स के ACP श्री विशाल विन्नर के साथ अन्य 02 अधिकारी एवं 37 जवान शामिल हुए। इसके अतिरिक्त जामखेड पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक वषांचाई जाधव, पुलिस उपनिरीक्षक किशोर गावडे, पुलिस हवलदार दिनेश गंगे, प्रकाश जाधव, महादेव मिसाळ, पुलिस नायक ज्ञानेश्वर बेलेकर, दत्तु बेलेकर, योगेश दळवी सहित अन्य पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संयुक्त रूट मार्च के दौरान जामखेड शहर के संवेदनशील क्षेत्र, प्रमुख चौक, आवासीय इलाके, स्कूल–कॉलेज परिसर, बस स्टैंड तथा मुख्य बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। यह रूट मार्च जामखेड पुलिस स्टेशन, बीड कॉर्नर, खर्डा चौक, तपनेश्वर रोड, मिलिंद नगर, नूरानी कॉर्नर, खाडे नगर, बस स्टैंड, सदाफुली वस्ती, खंडोबा वस्ती, मेन पेठ, जय हिंद चौक से खर्डा चौक, जामखेड मार्ग से निकाला गया।
इस रूट मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को सख़्त संदेश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
— जामखेड पुलिस स्टेशन

1
874 views