logo

जालौन मे महिला की हत्या का खुलासा. आरोपी गिरफ्तार

जालौन: जालौन क्षेत्र में दो दिन पहले निर्वस्त्र अवस्था में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक शराब के नशे में महिला के घर घुसा था और दुष्कर्म की कोशिश के दौरान विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कपड़े और जूते बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

6
3145 views