logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, अपहृत पुलिसकर्मी रिहा

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक कांस्टेबल का अपहरण कर लिया। घटना के दो घंटे बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इस दौरान आतंकियों ने गश्ती दल पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को एनकांउटर में मार गिराया। इसके साथ ही अपहृत पुलिसकर्मी को भी छुड़ा लिया गया है। इस आपरेशन में एक सिपाही घायल भी हो गया। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ‘आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के फ्रिसल इलाके में शुक्रवार शाम को सेना के एक गश्ती दल पर गोलियां चलाईं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही अगवा पुलिसकर्मी को भी छुड़ा लिया गया है।’ अधिकारी ने बताया कि, ‘आतंकियों की पहचान के बारे में पता लगाया जा रहा है। इस आपरेशन में एक सिपाही घायल भी हुआ है। घायल सिपाही को अनंतनाग के एक हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया है।’

284
21449 views

Comment